फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai: MP made allegations of corruption in the road, DM ordered investigation, sought report in two days

उरई: सांसद ने लगाए सड़क में भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश, दो दिन में मांगी रिपोर्ट

Thu, 10 Jun 2021 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 10 Jun 2021 10:12 PM IST
सार

सड़क निर्माण में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अधिकारियों को ट्वीट कर मामले में जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Orai: MP made allegations of corruption in the road, DM ordered investigation, sought report in two days
सांसद ने लगाए सड़क निर्माण में भृष्टाचार के आरोप - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने सड़क निर्माण में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अधिकारियों को ट्वीट कर मामले में जांच की मांग की है। सांसद के सीएम को किए गए दो ट्वीट के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बताते चलें कि सांसद ने ट्वीट कर जिले की उरई कोंच मार्ग का चौड़ीकरण और पुलिया का निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उनकी शिकायत को भी विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन


जबकि अक्सर सड़क हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 56 लाख रुपये की लागत से माधौगढ़ क्षेत्र के चंदावली से बिलौहा की सड़क का डामरीकरण में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इस ट्वीट के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में सांसद ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम प्रियंका निरंजन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि उरई कोंच मार्ग, तहसील माधौगढ़ अंतर्गत बिलौहा.चंदावली मार्ग, आटा अकबरपुरा इटौरा मार्ग की तकनीकी जांच के लिए अलग-अलग तकनीकी जांच समितियां गठित की है। इन जांच समितियों से संयुक्त जांच आख्या दो दिन के अंदर मांगी गई है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed