फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Miscreants vandalized the Nandi statue SDM installed another one search for the accused continues

Orai: अराजकतत्वों ने नंदी प्रतिमा को किया खंडित, एसडीएम ने स्थापित करवाई दूसरी, आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 08 Oct 2025 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Oct 2025 02:22 PM IST
सार

Orai News: जालौन कोतवाली क्षेत्र के देव नगर मोहल्ले में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार सुबह अराजक तत्वों ने नंदी प्रतिमा को खंडित कर दिया। एसडीएम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और दूसरी प्रतिमा स्थापित करवाई।

विज्ञापन
Orai Miscreants vandalized the Nandi statue SDM installed another one search for the accused continues
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र के देव नगर मोहल्ले में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार की सुबह अराजक तत्वों ने नंदी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोग जब वहां पूजा करने पहुंचे, तो खंडित प्रतिमा को देख उन्होंने लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दूसरी प्रतिमा स्थापित करवा दी है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवनगर में बुधवार की सुबह अराजकतत्वों ने शिव मंदिर में स्थापित नंदी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

लोगों ने खंडित प्रतिमा को देखा, तो उनके होश उड़ गए। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर दूसरी प्रतिमा स्थापित करवाई। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed