फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Miscreants vandalized an Ambedkar statue police force deployed amidst tension in the village

उरई: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को तोड़ा, गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात, नई लगाने की कवायद शुरू

Thu, 24 Sep 2026 09:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 09:50 AM IST
सार

Orai News: कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदारीपुर में बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा के हाथ को नुकसान पहुंचाए जाने से गांव में भारी तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Orai Miscreants vandalized an Ambedkar statue police force deployed amidst tension in the village
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर में बुधवार रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा के दाहिने हाथ की कोहनी को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी होने पर गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भारत सिंह को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम राकेश सोनी और सीओ अजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस अराजकतत्वों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed