{"_id":"5eb180988ebc3e902c2083ca","slug":"orai-in-a-government-vehicle-filled-with-police-personnel-the-truck-collided-one-soldier-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जवानों से भरे सरकारी वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जवानों से भरे सरकारी वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, एक सिपाही की मौत, कई घायल
Tue, 05 May 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 05 May 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश में उरई जिले के झांसी-कानपुर हाईवे पर पुलिस जवानों से भरे सरकारी वाहन में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन का चालक व दो सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लग गया।
सूचना पाकर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार चंदेल ने घायल चालक व सिपाहियों को यूपी 112 पुलिस की मदद से राजकीय मेडिकल कालेज भेजा। जहां चालक की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर टक्कर मारने वाले चालक को ट्रक समेत पुलिस ने पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया।

चौकी प्रभारी व पुलिस फोर्स ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के क्रेन मंगवाकर ट्रक को किनारे कराया, तब कहीं जाकर जाम खुला। मिर्जापुर से ट्रेनिंग लेकर झांसी पुलिस लाइन लौट रहे 12 पुलिस कर्मियों के ट्रक में शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित एक ढाबे के पास कानपुर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे पुलिस वाहन का चालक कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, सिपाही उदयभान सिंह और शारदा नारायण तिवारी गंभीर रुप से घायल हो गए।
जबकि अन्य सिपाही मामूली रूप से चुटहिल हुए। राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी ने घायल पड़े सिपाहियों को राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। वहीं उपचार के दौरान पुलिस वाहन के चालक कांस्टेबल वीरेंद्र की गंभीर हालत देख कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी। वहीं घायल दोनों सिपाहियों को झांसी भेज दिया गया। वहीं पुलिस लाइन झांसी में तैनात एसआई रामकृपाल सिंह ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक मोहम्मद इश्तियाक निवासी अमेठी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। वहीं मृतक वीरेंद्र माती जनपद कानपुर देहात का बताया जा रहा है।