Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai History sheeter with a 25000 bounty arrested shot in the leg during a police encounter

Orai: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 13 Jun 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 13 Jun 2026 11:33 AM IST
सार

Orai News: जालौन में पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसके पास से चोरी की बाइक व अवैध असलहे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Orai History sheeter with a 25000 bounty arrested shot in the leg during a police encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में जालौन कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी व हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

दो जून 2026 को कोतवाली जालौन क्षेत्र निवासी संकल्प सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान शुक्रवार को ग्राम लोना संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos





मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चुर्खी निवासी छोटेलाल उर्फ लादेन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की बजाज प्लेटिना बाइक, तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए।

विज्ञापन

विभिन्न धाराओं में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं
सूचना मिलने पर एएसपी डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंचे और बताया कि आरोपी से बरामद बाइक हाल ही में चोरी की गई थी। आरोपी पर पहले से ही हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed