फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Dispute over madrasa construction Hindu Yuva Vahini District President submits a complaint letter to SDM

उरई: खाली प्लॉट पर मदरसा निर्माण को लेकर विवाद, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

Tue, 01 Sep 2026 02:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 01 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

Orai News: जालौन नगर के मोहल्ला दवगरान में कथित मस्जिद के सामने खाली प्लॉट पर रात के समय कथित मदरसा निर्माण कराए जाने को लेकर शिकायत सामने आई है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर भूमि के स्वामित्व, निर्माण की अनुमति और राजस्व अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Orai Dispute over madrasa construction Hindu Yuva Vahini District President submits a complaint letter to SDM
उरई मदरसा निर्माण विवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में जालौन नगर के मोहल्ला दवगरान में कथित मस्जिद के सामने स्थित खाली प्लॉट में मदरसा निर्माण कराए जाने को लेकर शिकायत सामने आई है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निर्माण की वैधता, भूमि के स्वामित्व और राजस्व अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार, खाली प्लॉट में रात करीब तीन बजे से कथित तौर पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। साथ ही, निर्माण से संबंधित वैध अभिलेख भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए।

विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग
शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2024 में भी इसी मामले को लेकर शिकायत की गई थी, जिसके बाद निर्माण कार्य रुक गया था। अब दोबारा निर्माण शुरू होने पर भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुराने राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग की गई है। पत्र में भूमि को गाटा संख्या 807 से संबंधित बताते हुए उसके पुराने अभिलेखों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए
राजा सिंह सेंगर ने एसडीएम से मांग की है कि निर्माण की अनुमति, भूमि के स्वामित्व और संबंधित अभिलेखों की जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य रुकवाने और नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed