Orai Accident: पेड़ से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, कुरकुरु ग्राम प्रधान की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Orai News: पचोखरा-कुरकुरु मार्ग पर कार हादसे में ग्राम प्रधान प्रवीण कुशवाहा की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विस्तार
उरई में पचोखरा-कुरकुरु मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें कुरकुरु गांव के प्रधान प्रवीण कुशवाहा ओपी (40) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही प्रधान प्रवीण कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई।