Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Bar Association Elections Rishi Kumar Patel elected President and Sadhna Tripathi General Secretary

बार संघ चुनाव: ऋषि कुमार पटेल अध्यक्ष और साधना त्रिपाठी चुनी गईं महासचिव; देर रात आए नतीजों से झूम उठे समर्थक

Sat, 28 Feb 2026 10:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 10:16 AM IST
सार

Orai News: उरई जिला बार संघ चुनाव में ऋषि कुमार पटेल अध्यक्ष और साधना त्रिपाठी महासचिव निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार देर रात तक चली मतगणना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

विज्ञापन
Orai Bar Association Elections Rishi Kumar Patel elected President and Sadhna Tripathi General Secretary
जिला बार संघ के चुनाव परिणामों की घोषणा - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला बार संघ, उरई के वार्षिक चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। 27 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। कुल 1478 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 1171 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर ऋषि कुमार पटेल ने 681 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर द्विवेदी ‘राजा’ को 377 मत मिले, जबकि विशंभर दयाल जाटव को 98 और शशि कुमार द्विवेदी को 8 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 7 मत अवैध पाए गए। महासचिव पद पर साधना त्रिपाठी ने 518 मत पाकर विजय हासिल की। पंकज गुप्ता को 458 तथा राम जी को 189 मत मिले। 6 मत अवैध घोषित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर कुमार गौरव श्रीवास्तव ने 551 मतों के साथ जीत दर्ज की। लक्ष्मीकांत पाठक को 335 और विजेंद्र सिंह को 241 मत मिले, जबकि 44 मत अवैध रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्यकारिणी के अन्य विजेता
कनिष्ठ सदस्य पद पर अनुराधा ने सर्वाधिक 712 मत प्राप्त किए। अस्मिता रत्ना को 544, शिवम गुप्ता को 509, प्रवीण कुमार द्विवेदी को 368, शशि कुमार सिंह को 357 और अभिषेक वर्मा को 341 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर मुलायम सिंह यादव, प्रद्युम्न सिरौठिया और रितिक दुबे उर्फ सनी विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर संजीव तिवारी ‘सीटू’ ने 669 मत प्राप्त कर 354 मतों के अंतर से जीत हासिल की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनम वर्मा 371 मत पाकर 45 मतों से विजयी रहीं।

विज्ञापन

निर्वाचित पदाधिकारियों को दीं शुभकामनाएं
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कर्मक्षेत्र अवस्थी ने 514 मत पाकर 11 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट) पद पर ओम नारायण सिंह 373 मतों के साथ 94 मतों से विजयी घोषित किए गए। मतगणना की निगरानी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना के नेतृत्व में की गई। चुनाव समिति की देखरेख में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा और अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed