फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai An enraged hospital employee attacked a woman with a spoon after she asked for khichdi

Orai: खिचड़ी मांगने पर भड़का अस्पताल कर्मचारी, महिला के सिर पर मारा चमचा, आए आठ टांके…आरोपी मौके से फरार

Thu, 25 Dec 2025 03:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Dec 2025 03:59 PM IST
सार

Orai News: उरई मेडिकल कॉलेज में खिचड़ी मांगने पर कर्मचारी ने बुजुर्ग महिला के सिर पर चमचे से हमला कर दिया। पीड़िता को आठ टांके आए हैं और आरोपी कर्मचारी फरार है।

विज्ञापन
Orai An enraged hospital employee attacked a woman with a spoon after she asked for khichdi
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती नाती के लिए थाली में खाना लेने गई महिला की कर्मचारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी ने महिला से सिर में चमचे से हमला कर दिया। इससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। घटना के बाद से ही कर्मचारी मौके से भाग गया है। महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

झांसी जिले के उजियारपुर गांव निवासी करन सिंह के पुत्र कृष्णा (3) मानसिक रूप से बीमार रहता है। इस पर करन सिंह पत्नी रिया को लेकर 19 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज उरई आया था। यहां डॉक्टर ने कृष्णा को वार्ड चार में भर्ती करने की सलाह दी। उसकी देखभाल करने के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी करन सिंह की सास सावित्री देवी भी पहुंची थी। बुधवार की शाम को वह वार्ड के बाहर कैंटीन से बांटे जा रहे खाने को लेने के लिए थाली लेकर गईं थीं।

विज्ञापन

महिला को करीब आठ टांके आए
आरोप है कि बर्तन छोटा होने पर सावित्री देवी ने दूसरे बर्तन में और खिचड़ी देने को कहा तो कर्मचारी से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान कर्मचारी ने तैश में आकर सिर में चमचा मार दिया। इससे महिला लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। मौजूद लोगों ने महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उसे करीब आठ टांके आए हैं। घटना की जानकारी करन सिंह ने पुलिस को दी।

फर्म को चेतावनी पत्र जारी किया
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कर्मचारी मौके से भाग गया है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि 112 पर सूचना दी गई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेडिकल कालेज के प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि जायसवाल फर्म का खाना सप्लाई का ठेका है। महिला के साथ कर्मचारी द्वारा मारपीट के मामले में कर्मचारी को निकाल दिया गया है और फर्म को चेतावनी पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed