फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orai Accident, Truck hits bike, cousin dies and brother-sister injured, search for driver continues

Orai Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे भाई की मौत और भाई-बहन घायल, चालक की तलाश जारी

Sat, 14 Oct 2023 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Oct 2023 04:54 PM IST
सार

Orai News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Orai Accident, Truck hits bike, cousin dies and brother-sister injured, search for driver continues
घटना स्थल पर पड़ी बाइक व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के आटा थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक भाई व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

वहीं, शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित चमारी नाला के पास शनिवार की दोपहर कदौरा थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव निवासी गोविंद (30), कल्लू (25), संगीता (35) बाइक से उरई होकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख राहगीरों ने आटा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घायल भाई बहन गोविंद व संगीता को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक व चालक की तलाश जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि कल्लू की शादी नहीं हुई थी। वह घर पर ही रहता था। बता दें कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed