Operation Sindoor: कानपुर पहुंचे अजय राय…शहीद शुभम के घर पहुंचे, फोटो पर माला चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि
Kanpur News: अजय राय ने कहा कि पहलगाम हमले का सेना ने जो बदला लिया है…जो पराक्रम दिखाया है। निश्चित तौर पर देश का सिर ऊंचा हुआ है।
विस्तार
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया, जिसको लेकर देश में हर्ष का माहौल है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कानपुर पहुंचे। उन्होंने पहलगाम हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की।
सबसे पहले अजय राय ने शुभम की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैं तीन बार इस परिवार में आ चुका हूं। पहलगाम हमले का सेना ने जो बदला लिया है…जो पराक्रम दिखाया है। निश्चित तौर पर देश का सिर ऊंचा हुआ है। शुभम के परिजनों के कलेजों में जो ठंडक पहुंची है।
सरकार पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करे
शुभम की आत्मा को जो शांति मिली है। इसके लिए भारतीय सेना को आभार व्यक्त करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर नाम रखने को लेकर कहा कि निश्चित तौर पर सरकार पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करे। आतंकवाद और आतंकवादियों को खत्म करे। नाम चाहे कुछ भी रखें, लेकिन ऐसी कार्रवाई करें कि दोबारा कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।