फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only two officers and four police officers were part of the investigation team for seven hundred hospitals.

Kanpur News: सात साै अस्पतालों की जांच टीम में सिर्फ दो अधिकारी और चार पुलिस

Sat, 21 Feb 2026 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Only two officers and four police officers were part of the investigation team for seven hundred hospitals.
कानपुर। महानगर में संचालित सात साै से अधिक प्राइवेट अस्पतालों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जो टीम बनाई है, उसमें सिर्फ दाे अधिकारी और चार पुलिस वाले रखे गए है। पिछले कुछ दिनों में हुई घटनाओं को देखने के बावजूद जांच अभियान के नाम पर खानापूरी की जा रही है। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। जहां चकेरी के नौ अस्पतालों में जांच के नाम पर की गई, जहां संचालित अवैध अस्पतालों में टीम को एक भी अस्पताल नहीं मिला और नोटिस देकर टीम चली आई।
विज्ञापन

एसीएमओ व नोडल अधिकारी नर्सिंग होम डॉ. रमित रस्तोगी पुलिस के साथ रामादेवी स्थित चिकित्सालयों का निरीक्षण करने गए। यहां मॉडर्न ऑर्थो हॉस्पिटल और मोहिनी हॉस्पिटल में डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा वे सूर्य हॉस्पिटल गए जहां आईसीयू के स्टाफ अपनी यूनिफॉर्म नहीं पहने थे, जिस पर तीनों अस्पतालों को नोटिस दिया गया और तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद लक्ष्मी हॉस्पिटल व बेबी केयर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां रोगियों का इलाज हो रहा था। बताया गया कि संचालक ने पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ था। बाकी चार अस्पतालों में सबकुछ ठीक मिला। वहीं बीते दिनों कल्याणपुर के पांच से छह अस्पतालों को भी एसीएमओ ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था, जो अभी तक नहीं मिला है। इस मामले में सीएमओ का कहना है कि वे शनिवार को जांच टीम में मजिस्ट्रेट ड्यूटी को लेकर जिलाधिकारी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed