{"_id":"5e023ef58ebc3e87b84de09f","slug":"only-politics-behind-caa-protest-dr-ramkamal-das-vedanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए विरोध के पीछे सिर्फ राजनीतिक रोटियां ही सेंकी जा रही: जगतगुरु डॉ. रामकमल वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए विरोध के पीछे सिर्फ राजनीतिक रोटियां ही सेंकी जा रही: जगतगुरु डॉ. रामकमल वेदांती
Tue, 24 Dec 2019 10:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
जगतगुरु डॉ. रामकमल वेदांती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई में जगतगुरु डॉ. रामकमल वेदांती (मथुरा) ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीएए के नाम पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के पीछे सिर्फ राजनीतिक रोटियां ही सेंकी जा रही है, जबकि इस कानून से देश के किसी भी वर्ग संप्रदाय के नागरिक का कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
भाजपा सरकार ने इसे लागू कर साहस का काम किया है। शहर स्थित बघौरा निवासी अनिल यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने और अब उसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होना एक बड़ी उपलब्धि है, जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
नागरिकता संशोधन कानून पर मचे हो हल्ले के संदर्भ में कहा कि कुछ दल जो भाजपा का कुछ बिगाड़ नहीं पा रहे हैं, वही इस विरोध को भी हवा दे रहे हैं। जबकि यह देश के नागरिकों के लिए कहीं से भी नुकसानदायक नहीं है। सरकार को चाहिए कि कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन
जिससे कि लोगों को जानकारी हो सके और उनका गुस्सा शांत हो। बताया कि बघौरा में मंदिर का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसमें वह 16 फरवरी से 22 फरवरी तक वह श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का भी कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्वराम दास, केशव यादव आदि रहे।