फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Online registration for UPCA cricket trials begins today

Kanpur News: यूपीसीए के क्रिकेट ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से

Sat, 10 Jan 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Online registration for UPCA cricket trials begins today
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित सभी क्रिकेट ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू कर दी है। ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को यूपीसीए के आधिकारिक पोर्टल https://registration.upca.tv/ पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण करते ही प्रत्येक खिलाड़ी की एक यूनिक रजिस्ट्रेशन आईडी जेनरेट हो जाएगी।
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों को अपना नाम, पता, पिता का नाम, आयु, जनपद और आयु वर्ग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी। पंजीकरण शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। इसका ई-चालान पोर्टल से प्राप्त किया जा सकेगा। खिलाड़ियों को इस ई-चालान की प्रति निकालकर जिला क्रिकेट संघ के चुन्नीगंज स्थित कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


पंजीकरण के समय, खिलाड़ियों को अपना वर्तमान फोटो, आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा रही है। यूपीसीए पोर्टल पर पंजीकरण की यह प्रक्रिया फिलहाल 15 दिनों तक जारी रहेगी। नियमों के अनुसार एक खिलाड़ी एक से अधिक निर्धारित आयु वर्ग में पंजीकरण करा सकता है, बशर्ते वह सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करता हो। हालांकि, एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही खिलाड़ी का पंजीकरण मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला क्रिकेट संघ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed