फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Online betting case: Satta King surrenders

पुलिस नाकाम, सट्टा किंग ने किया सरेंडर, गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर हुआ सोनू सरदार, जेल भेजा गया

Wed, 10 Feb 2021 01:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Feb 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Online betting case: Satta King surrenders
सांकेतिक तस्वीर
सट्टा किंग सोनू सरदार को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही। आखिरकार उसने मंगलवार को गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया। एसपी साउथ और पश्चिम की टीम ने आठ नवंबर को फजलगंज, नजीराबाद और काकादेव में दबिश देकर करीब एक करोड़ रुपये का सट्टा पकड़ा था।
विज्ञापन


छह सटोरिये जेल भेजे थे। दिसंबर में पुलिस ने गिरोह के सरगना जयपुर निवासी सोनू सरदार गिरफ्तार किया था। उसी दिन उसको कोर्ट से जमानत मिल गई थी। नजीराबाद पुलिस ने सोनू और उसके पूरे गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इस केस में वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


नजीराबाद इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी ने सरेंडर अर्जी डाली थी। जल्द ही जेल में बयान लेने के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। वहीं, सूत्रों के मुताबिक गिरोह का पर्दाफाश होने बाद सोनू की पैरवी में तमाम अफसर लगे थे। हालांकि डीआईजी ने किसी की नहीं सुनी। उस पर गैंगस्टर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की जाएंगी संपत्तियां 
एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोनू की कानपुर और जयपुर समेत कई जगहों पर संपत्तियां हैं। इन सभी को जब्त किया जाएगा। वहीं विशेष लोक अभियोजक घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि सोनू ने बीमारी का हवाला देकर जमानत की मांग की है। जमानत अर्जी पर सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed