{"_id":"61062525614a7b7b7f7c89f5","slug":"online-betting-agra-bookmaker-prepares-id-and-website-crime-branch-picks-up-a-gang-member","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सट्टा: आगरा का सटोरिया तैयार करता है आईडी और वेबसाइट, क्राइम ब्रांच ने गिरोह के एक सदस्य को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन सट्टा: आगरा का सटोरिया तैयार करता है आईडी और वेबसाइट, क्राइम ब्रांच ने गिरोह के एक सदस्य को उठाया
Sun, 01 Aug 2021 10:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:08 AM IST
सार
क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को सटोरियों के गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना सुमित आनंद, हर्षित अग्रवाल, अंकित व संदीप कनौजिया को चकेरी से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास बड़ी रकम भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
सट्टा माफिया का बॉलीवुड कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में ऑनलाइन सट्टा कराने वालों को आगरा का एक शख्स आईडी और वेबसाइट उपलब्ध कराता था। उसी से सटोरिये आईडी खरीदते थे। जिनके जरिये ऑनलाइन सट्टा खेलते और खिलाते थे। क्राइम ब्रांच ने आगरा के इस शख्स को ट्रेस कर लिया है। जल्द उस पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा गिरोह के संपर्क का एक और युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उससे पूछताछ जारी है। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को सटोरियों के गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना सुमित आनंद, हर्षित अग्रवाल, अंकित व संदीप कनौजिया को चकेरी से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास बड़ी रकम भी बरामद हुई थी।

एडीसीपी क्राइम दीपक भूकर ने बताया कि आरोपी सट्टे की रकम एक जगह पर नहीं रखते थे। कई हिस्सों में रकम बांटकर रखते थे। जिससे कार्रवाई होने पर पूरी रकम जब्त न हो। सूत्रों के मुताबिक रकम को ठिकाने लगाने वाला एक शख्स पकड़ा गया है। जांच टीम उससे पूछताछ कर रही है।
खाते आदि संबंधी जानकारी जुटा रही है। एडीसीपी ने बताया कि तफ्तीश में पता चला है कि गिरोह के संपर्क में आगरा निवासी एक बड़ा सटोरिया है। जो सट्टा खेलने व खिलाने के लिए ऑनलाइन आईडी व वेबसाइट तैयार करता है। एक टीम इस सटोरिये की कुंडली खंगाल रही है।
कई हवाला कारोबारी निशाने पर
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी हवाला के जरिये सट्टे की रकम का लेनदेन करते थे। जिससे वह पकड़े न जाएं। सूत्रों के मुताबिक कानपुर, आगरा समेत कई कई जिलों के कई हवाला कारोबारी क्राइम ब्रांच की रडार पर आ गए हैं। जिनमें से कुछ गिरोह के साथ मिलकर रकम इधर से उधर करते थे। तमाम मोबाइल नंबर मिले हैं। जिनकी सीडीआर खंगाली जा रही है।