{"_id":"6ad918a8c551ef00510c34e8","slug":"onions-bring-tears-to-eyes-green-vegetables-become-cheaper-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1689480-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आंसू निकाल रहा प्याज, सस्ती हुईं हरी सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आंसू निकाल रहा प्याज, सस्ती हुईं हरी सब्जियां
विज्ञापन
कानपुर। नवरात्र खत्म होने के बाद प्याज की मांग बढ़ने से इसके दाम एक सप्ताह के भीतर तेजी से बढ़ गए हैं। फुटकर बाजार में प्याज 60 से बढ़कर 68-70 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि थोक भाव 42 से बढ़कर 52 रुपये किलो तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, स्थानीय फसलों की आवक बढ़ने से टमाटर और कई हरी सब्जियों के दाम घटने से लोगों को राहत मिली है।
सब्जी विक्रेता बबलू यादव के मुताबिक, थोक में प्याज 52 रुपये किलो और छंटाई के बाद 54 रुपये किलो बिक रहा है। चकरपुर मंडी के आढ़ती अजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मंडी में प्याज के 40 ट्रक पहुंचे। नासिक और शाजापुर से इसकी आपूर्ति हो रही है। नया प्याज बंगलुरू से भी आने लगा है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति में कमी नहीं है और मंडी में भाव 40-42 रुपये किलो के आसपास हैं। उनके अनुसार, फुटकर व्यापारी अधिक दाम वसूल रहे हैं।
सब्जी विक्रेता बबलू यादव के अनुसार, टमाटर 40-50 से घटकर 30 रुपये किलो हो गया है। गोभी और बंदगोभी 10-30 रुपये प्रति पीस बिक रहे हैं, जबकि पहले इनके दाम 40-50 रुपये थे। लौकी 50 से घटकर 30 और कद्दू 40 से 30 रुपये किलो हो गया है।
विज्ञापन
फुटकर बाजार में तरोई 40, शिमला मिर्च 80, परवल 80-120, गाजर 30-40, अदरक 100-160 और हरी धनिया 160-200 रुपये किलो बिक रही है। हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल, चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि स्थानीय फसल की आवक बढ़ने से टमाटर, गोभी, बंधा, लौकी और तरोई के दाम घटे हैं।