फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One youth died and three injured in two road accidents in Etawah

Etawah Accident News: दो हादसों में एक युवक की मौत और तीन घायल, हेलमेट न लगाने से हुए गंभीर रूप से घायल

Wed, 24 Aug 2022 09:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Aug 2022 09:42 PM IST
सार

बकेवर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
One youth died and three injured in two road accidents in Etawah
नीतेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना बुधवार सुबह कानपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाह पेट्रोल पंप के सामने हुई।

विज्ञापन

गांव उझियानी निवासी रवि प्रकाश, दिबियापुर निवासी साली पूनम को बाइक से लेकर घर आ रहे थे। सामने से आ रहे बहादुरपुर ऊंचा निवासी रविशंकर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे, इस वजह से सिर में चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी महेवा प्रशांत कुमार ने तीनों घायलों को महेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना कस्बा स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज के पास हुई। ग्राम बम्होरा निवासी नीतेश यादव उर्फ गट्टे (24) बाइक से किसी काम से बाबरपुर जा रहे थे। इसी दौरान टैंकर में पीछे से जा घुसे। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में चोट लगी और बेहोश हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचवाया, जहां डॉ. गौरव त्रिपाठी ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में जान गंवाने वाला नीतेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई पुलिस में हैं। नीतेश कस्बे में ही मोबाइल मरम्मत की दुकान किए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed