फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One worker died from poisonous gas in Tannery kanpur

कानपुरः जहरीली गैस की चपेट में आए 4 मजदूर, 1 की मौत, परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Sun, 07 Oct 2018 07:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
One worker died from poisonous gas in Tannery kanpur
अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर मेंअशर्फाबाद, जाजमऊ स्थित असफाक की जार्ज इंपेक्स टेनरी में रविवार दोपहर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से कर्मी असीम उर्फ अंशुल की मौत की मौत हो गई। असीम को बचाने के लिए टैंक में उतरे तीनों कर्मचारी राहुल, अमित और रोहित की हालत गंभीर बनी हुई। हालांकि शिवम और मंगल को आराम मिल गया है। छानबीन में पता चला कि कर्मचारियों को बिना मास्क के टैंक में उतारा गया। कर्मचारियों को लंच भी नहीं करने दिया गया था।  
विज्ञापन

 

One worker died from poisonous gas in Tannery kanpur
अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
टेनरी में सुबह 10 बजे बनिया बाजार छावनी में रहने वाले असीम, राहुल, अमित, रोहित, शिवम और मंगल को रस्सी और बाल्टी देकर करीब 15 फीट गहरे टैंक की सफाई के लिए कहा गया। डेढ़ बजे तक टैंक का अधिकांश हिस्सा साफ हो चुका था। तीन से चार फीट पानी (वेस्ट) टैंक में बचा था। सुपरवाइजर नासिर और मैनेजर एलबी ने दोपहर डेढ़ बजे टैंक में उतरकर सफाई करने के लिए कर्मियों से कहा। टैंक में सबसे पहले बिना मास्क के असीम (35) को उतारा गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। साथी को बचाने के लिए एक-एक करके राहुल (26), अमित (30) और रोहित (28) भी टैंक में उतर गए। टैंक के ऊपर से शिवम और मंगल ने झांककर देखा तो चोरों बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

One worker died from poisonous gas in Tannery kanpur
अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जहरीली गैस से प्रभावित होने पर भी दोनों ने शोर मचाकर बाकी कर्मचारियों को बुला लिया। इसके बाद चारों को रस्सी की मदद से टैंक से बाहर निकाल कर लालबंगला  स्थित डॉ. एके डे नर्सिंगहोम लगाया गया। यहां असीम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, राहुल, अमित और रोहित को रीजेंसी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। यहां इलाज न मिलने पर अमित को हैलट, रोहित को काकादेव स्थित रतनदीप नर्सिंगहोम और राहुल को हैलट के सामने स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये कर्मी पहली बार टैंक में उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed