{"_id":"6363ae0eb468cc212431fd05","slug":"one-who-sent-love-letter-to-the-teacher-reached-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार का इजहार: बेटी के हाथ शिक्षिका को प्रेम पत्र भेजने वाला सलाखों के पीछे पहुंचा, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा प्यार का इजहार: बेटी के हाथ शिक्षिका को प्रेम पत्र भेजने वाला सलाखों के पीछे पहुंचा, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 03 Nov 2022 05:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:36 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में एकतरफा प्यार का इजहार करना मनचले को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपनी बेटी के हाथों शिक्षिका को प्रेम पत्र भी भेजा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा में एकतरफा प्यार का इजहार करने वाला मनचला सलाखों के पीछे पहुंच गया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कानपुर नगर निवासी शिक्षिका ने गिरवां थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह गिरवां क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है।
विज्ञापन
केसरुवा गांव निवासी राममिलन की बेटी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि राममिलन उसे अक्सर रास्ते में रोककर अभद्रता करता है। मना करने पर धमकी देता है। कई बार रंगदारी भी वसूल ले गया है। उसे विद्यालय बुलाकर कई बार समझाया, लेकिन वह मान नहीं रहा है।
विज्ञापन
यह भी बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी के हाथों उसे प्रेम पत्र भी भेजा था। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना प्रभारी ओंकार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन