फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One who robbed bullion arrested in police encounter in Kannauj, shot in the leg, admitted to hospital, one abs

Kannauj: सराफ से लूट करने वाला पुलिस भुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली...अस्पताल में भर्ती, एक फरार

Mon, 30 Oct 2023 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 30 Oct 2023 10:23 AM IST
सार

Kannauj News: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के पास से एक सोने की चेन, बाइक, तीन जिंदा कारतूस व दो खाली कारतूस, तमंचा मिला है। फरार होने वाले साथी का नाम लवकुश सिंह है। एसपी ने बताया कि उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
One who robbed bullion arrested in police encounter in Kannauj, shot in the leg, admitted to hospital, one abs
सराफ से लूट करने वाला पुलिस भुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोमवाली क्षेत्र में 13 दिन पहले सराफ से 20 लाख रुपये के जेवर व नगदी लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पर करीब 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के पास सोने की चेन, एक बाइक, तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिवारियान निवासी रामजी वर्मा उर्फ अनिल की सिंकदरपुर बजरिया रोड पर सराफ की दुकान है। वो 17 अक्तूबर की शाम दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। अकबरपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनसे लूटपाट की थी।

विज्ञापन

 

अंधेरे का फायदा उठाकर एक साथी फरार
बदमाश करीब 20 लाख रुपये जेवर व नगदी लूट ले गए थे। लूटकांड में शामिल बदमाश दीपक कश्यप को पुलिस ने बीती रात कुंवरपुरजनु में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन

खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कुंवरपुर जनु में रात के समय गश्त और चेकिंग चल रही थी। बाइक से दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। इस पर उन्हें रोकने का इशारा किया गया, लेकिन भागने लगे। खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश ने पूछताछ में 17 अक्तूबर को हुई लूट की घटना में संलिप्त होने की बात कबूली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed