{"_id":"67e8162ac4113346fa084f10","slug":"one-thousand-additional-police-personnel-will-take-charge-of-security-on-eid-and-navratri-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ईद और नवरात्र पर एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ईद और नवरात्र पर एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
Sat, 29 Mar 2025 09:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:25 PM IST
सार
Kanpur News: ईद और नवरात्र पर एक हजार अतिरिक्त पुलिस कर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। धार्मिक स्थलों के आसपास व संवेदनशील जगहों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन से होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ईद-उल-फितर और नवरात्र मेले के लिए कमिश्नरी पुलिस ने कमर कस ली है। शहर के प्रमुख मंदिर और मस्जिदों के आसपास पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी, एलआईयू का कड़ा पहरा रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एक हजार अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
नवरात्र मेले रविवार से शुरू हो रहे हैं, जबकि चांद दिखने पर ईद सोमवार को मनाई जाएगी। ऐसे में सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर मंदिर और मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने में जुट गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को धार्मिक स्थलों पर आने-जाने वाले मार्गों का निरीक्षण किया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस के साथ ही पीएसी, आरएएफ, क्यूआरटी और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। रविवार को चांद दिखने पर ईद की नमाज सोमवार को अदा की जाएगी। मस्जिदों और नमाज वाली जगहों पर एक हजार अतिरिक्त फोर्स लगेगा। इसमें पांच कंपनी पीएसी, क्यूआरटी और रिजर्व बल शामिल हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनके निर्देशन में फोर्स तैनात होगी। यही फोर्स नवरात्र मेले से रामनवमी तक मुस्तैद रहेगा।

Trending Videos
दो से ज्यादा लाउड स्पीकर बजाने पर कार्रवाई
एडिशनल सीपी ने बताया कि शहर में धारा 163 (पूर्व की 144) लागू है । थानास्तर पर लाउड स्पीकर वालों को निर्देशित कर दिया गया है कि धार्मिक आयोजन के लिए दो लाउड स्पीकर से अधिक किसी को न दिए जाएं। अगर ऐसी कहीं शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुअर पालकों को भी ईद के समय जानवरों को बाड़े के अंदर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कई पालकों को नोटिस भी जारी हुआ है।