{"_id":"5eef826ceb1dff54f946f3af","slug":"one-person-died-in-dcm-collision-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पैदल जा रहे बस परिचालक को डीसीएम ने रौंदा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पैदल जा रहे बस परिचालक को डीसीएम ने रौंदा, मौत से मचा कोहराम
Sun, 21 Jun 2020 09:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर रोड पर पैदल जा रहे बस के परिचालक को रौंदने के बाद अनियंत्रित डीसीएम सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दूसरी बस में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल परिचालक की मौत हो गई।
घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। सीतापुर जनपद के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदयपुर निवासी संजय (32) पुत्र श्यामबिहारी प्राइवेट बस का परिचालक था। रविवार सुबह लगभग 11 बजे वह बस से पैदल घंटाघर रोड पर दुकान पर चाय पीने जा रहा था।
इसी दौरान नुमाइश चौराहे की ओर से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। इसके बाद डीसीएम आगे खड़ी एक बस से टकरा गई। इस पर चालक ने भागने का प्रयास किया तो दूसरी बस में जा घुसा। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने संजय को आनन-फानन ही जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया गया। साथी उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वह अविवाहित था। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।