{"_id":"5da712078ebc3e93b4346ac9","slug":"one-people-died-in-road-accident-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर करवा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत, चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में पोल से टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर करवा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत, चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में पोल से टकराया
Wed, 16 Oct 2019 07:49 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
रौनक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवेगंज निवासी बहन को करवा देने जा रहा छात्र चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में रेलवे ट्रैक के पोल से टकरा गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पीलीभीत जनपद के बीसलपुर निवासी रौनक गुप्ता (18) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। रौनक की बहन सोनी गुप्ता की शादी साढ़े तीन वर्ष पहले कछौना के रेलवेगंज निवासी किराना व्यापारी विजय गुप्ता के साथ हुई थी। करवा चौथ के मद्देनजर बुधवार को रौनक बहन सोनी के घर करवा लेकर जा रहा था।

Trending Videos
शाहजहांपुर में वह अमरनाथ एक्सप्रेस में बैठा। इसका ठहराव कछौना (बालामऊ) में नहीं है। यहां जैसे ही ट्रेन की रफ्तार कम हुई, रौनक ने उतरने की कोशिश की। इसी दौरान रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल आ गया। उससे टकराकर रौनक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जीआरपी को तलाशी के दौरान रौनक के पास मोबाइल फोन मिला, तो परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान रौनक की बहन सोनी और बहनोई विजय भी मौके पर पहुंच गए। भाई का शव देखकर बहन सोनी बिलख पड़ी।
जीआरपी को तलाशी के दौरान रौनक के पास मोबाइल फोन मिला, तो परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान रौनक की बहन सोनी और बहनोई विजय भी मौके पर पहुंच गए। भाई का शव देखकर बहन सोनी बिलख पड़ी।