{"_id":"60643e3347e3171e69783a62","slug":"one-people-died-in-road-accident-in-auraiya-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ऑटो पलटी, एक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ऑटो पलटी, एक की मौत, दो लोग घायल
Wed, 31 Mar 2021 03:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:05 PM IST
सार
- एक ही परिवार के नौ सदस्य ऑटो पर थे सवार
- मजार पर चादर चढ़ाने जा रहा था परिवार
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के सहायल में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो थाना क्षेत्र के गांव सिखू के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गयी। राहगीरों ने आनन-फानन में ऑटो में दबी सवारियों को किसी तरह बाहर निकाला। अधिक चोट लगने के कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार दोपहर गांव अंडा अघारा निवासी अशोक अली अपने परिवार की महिलाओं व बच्चों समेत एक ऑटो से रसूलाबाद स्थित एक मजार पर चादर चढ़ाने निकले।
वह थाना क्षेत्र के गांव सिखू के पास से गुजर ही रहे थे कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने हादसा देख ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने के कारण अशोक अली (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार महिलाओं व बच्चों को मामूली सी चोंटें आईं। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।