फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एचटी लाइन जोड़ते समय 3 झुलसे, 1 की मौत, ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा

Sat, 06 Oct 2018 01:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 01:15 PM IST
सार

- आक्रोशित ग्रामीणों ने तिर्वा उपकेंद्र पर हंगामा करते हुए तोडफोड़ की

विज्ञापन
One people died and two injured due to Electric current in Kannauj
कन्नौज में एचटी लाइन जोड़ते समय तीन झुलसे - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा में शनिवार को एचटी लाइन का तार जोड़ते समय तीन ग्रामीण करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तिर्वा उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक देख उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
One people died and two injured due to Electric current in Kannauj
घटना के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यह घटना कन्नौज जिले के ठठिया थानाक्षेत्र की है। यहां खैरनगर गांव के समीप एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। बिजली न आने से जोतपुर्वा व लक्षमनपुर के ग्रामीण परेशान हो गए। इसके बाद ग्रामीण फाल्ट खोजने के लिए निकल पड़े। तभी ग्रामीणों ने खैरनगर गांव के पास तार टूटा देख विधुत विभाग को आपूर्ति बंद करने की सूचना दी। 
One people died and two injured due to Electric current in Kannauj
आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
बिजली शटडाउन होते ही जोतपुर्वा निवासी योगेश (31) पुत्र सोवरन सिंह, लक्षमनपुर निवासी सूर्यभान पुत्र देवनारायण, कमलेश पुत्र श्रीकृष्ण तार जोड़ने लगे। तभी अचानक आपूर्ति आ गई, जिसमें तीनों लोग  झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां योगेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
One people died and two injured due to Electric current in Kannauj
एचटी लाइन जोड़ते समय झुलसे ग्रामीण की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विधुत विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही तिर्वा उपकेन्द्र पर जमकर हंगामा काटा। उत्तेजित ग्रामीणों ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed