फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One Nation One Election is an important step towards strengthening democracy: Prakash Pal

एक राष्ट्र एक चुनाव लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : प्रकाश पाल

Wed, 14 May 2025 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 14 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
One Nation One Election is an important step towards strengthening democracy: Prakash Pal
कार्यक्रम को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल। - फोटो : संवाद
कानपुर देहात। अकबरपुर के हिंदी भवन में मंगलवार को रनियां विधान सभा का एक राष्ट्र एक चुनाव पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम अकबरपुर रनियां विधान सभा से विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश में एकसमान चुनाव प्रणाली पर जनमत तैयार करना था। इसी पर चर्चा हुई। पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने सुझाव दिया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि शासन व्यवस्था भी अधिक स्थिर होगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि एक देश एक चुनाव से न सिर्फ हजारों करोड़ की बचत होगी, बल्कि अनावश्यक बर्बाद होने वाला समय भी बचेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से देश में न केवल आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव राष्ट्रहित का विषय है। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि समाज का प्रत्येक वर्ग और समूह ''''एक राष्ट्र-एक चुनाव'''' के समर्थन में एकजुट होकर आगे आए। यह किसी एक दल के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में रज्जन लाल मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, रामजी मिश्रा ,डॉ. पारस पांडेय, डॉ पुष्पा शर्मा, मलखान सिंह, अंशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed