{"_id":"5e5227a48ebc3ef3a25494e7","slug":"one-man-died-in-fatehpur-villagers-create-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाईवे किनारे मिला शव, इस बात पर भड़के ग्रामीण, शव चिता पर छोड़कर पुलिस पर पथराव कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाईवे किनारे मिला शव, इस बात पर भड़के ग्रामीण, शव चिता पर छोड़कर पुलिस पर पथराव कर खदेड़ा
Sun, 23 Feb 2020 01:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के हथगाम में एक शख्स की मौत के मामले में बवाल हो गया। परिजनों को हत्या का शक है जबकि पुलिस एक्सीडेंट बता रही है। अंतिम संस्कार कराने पहुंची पुलिस को सामने देखकर ग्रामीण भड़क गए और पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कूरी गांव के पास प्रमोद प्रजापति (35) का शव शुक्रवार को मिला था। परिजन रविवार को खेत में शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। हथगाम पुलिस गांव में तनाव होने की खबर मिलने पर अंतिम संस्कार कराने पहुंची।

पुलिस को देख कर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। चिता छोड़कर अंतिम संस्कार से मना कर दिया। पुलिस से विवाद होने लगा। ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस को लाठी-डंडे लेकर खदेड़ दिया। पथराव करने पर पुलिस जीप समेत मौके से भागी।
घटना के बाद थानेदार आदित्य सिंह और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पत्नी श्याम दुलारी ने बताया कि उसके पति की हत्या की गई है। पांच फरवरी को परिवार की गायब एक लड़की तलाश के लिए पति खागा कोतवाली के सुजानीपुर गांव गए थे।

शुक्रवार रात लौट रहे थे। रास्ते में उनकी हत्या कर दी गई और शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया । पुलिस उनकी हत्या को एक्सीडेंट बता रही है जबकि उनकी बाइक सही सलामत है।
परिजनों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की है। थानेदार आदित्य सिंह बताया कि परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की है। थानेदार आदित्य सिंह बताया कि परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।