फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one lakhs eighty three thousand loot from customer in bank

बैंक से ले उड़ा ग्राहक के 1.83 लाख रुपये

Wed, 26 Jul 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
one lakhs eighty three thousand loot from customer in bank
डेमो

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लुटेरा मंगलवार को नगर की एसबीआई शाखा से ग्राहक के एक लाख 83 हजार 506 रुपये से भरा बैग ले भागा। सीसीटीवी में एक संदिग्ध शख्स बैग ले जाते कैद हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 

खागा नगर के चौक बाजार जीटी रोड निवासी लक्ष्मी एजेंसी के मालिक बुद्धसेन केशरवानी के पास मसाला, ब्रेड व घी की एजेंसी है। उनका बेटा विजय केशरवानी सुबह करीब साढ़े दस बजे काले रंग के पिट्ठू बैग में 1,83,506 रुपये रखकर बैंक पहुंचा। विजय ने बताया कि उप प्रबंधक काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं था, इसलिए बैग जमीन पर रखकर मोबाइल पर बात करने लगा। बात पूरी होने पर देखा तो बैग गायब था। बगल की बेंच पर बैठा युवक भी नदारद था। वह दौड़ कर बाहर गया, लेकिन युवक कहीं नजर नहीं आया।

विज्ञापन

 

वारदात से बैंक में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ सुरेंद्र कुमार, कोतवाल अनिल कुमार राय आए। बैंक में मौजूद ग्राहकों से पूछताछ में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। तब पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर बैग ले जाते शख्स की तलाश शुरू कर दी गई है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लूट और छिनैती की घटनाएं बढ़ने पर व्यापारियों ने रोष जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


-स्टेट बैंक में रुपये जमा करने आया था फतेहपुर के व्यापारी का बेटा, सीसीटीवी में कैद हुआ लुटेरा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed