फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   One lakh reward arrested in encounter in Kannauj, wanted in case of brutality with innocent

UP Crime: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी गिरफ्तार, मासूम से हैवानियत के मामले में था वांछित, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Fri, 23 Jun 2023 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

Kannauj News: गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर रोड पर पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया है। आठ माह पहले मासूम बच्ची से हैवानियत के मामले में वांछित था।

विज्ञापन
One lakh reward arrested in encounter in Kannauj, wanted in case of brutality with innocent
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले एक लाख के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

गुरसहायगंज में आरोपी ने आठ महीने पहले 12 वर्षीय बालिका के साथ हैवानियत की थी। इसके बाद मरणासन्न हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका 23 अक्तूबर को मिट्टी की गोलक खरीदने के लिए बाजार गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी रामजी वर्मा (19) पुत्र रमेश ने उसके साथ हैवानियत की थी। उसे लहुलूहान कर मरणासन्न हालत में डाक बंगला के पीछे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह से पुलिस को दे रहा था चकमा
डॉक्टरों ने बालिका को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद में हालत में सुधार होने पर बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।  वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी करीब आठ माह से चकमा दे रहा था।

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
गुरूवार की रात पुलिस टीम की उससे मुठभेड़ हो गई। उसकी तलाश के दौरान जैसे ही पुलिस टीम तेराजाकेट के पास मलिकपुर रोड पर पहुंची, आरोपी ने फायरिंग कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी बोले- दुर्दांत किस्म और एक लाख का इनामी है बदमाश
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह दुर्दांत किस्म का है और एक लाख रुपए का इनामी है। बताया कि पिछले साल अक्टूबर महीने में एक बच्ची के साथ जघन्य घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है आरोपी
एसपी ने बताया कि उसकी तलाश में पुलिस टीम पश्चिम बंगाल व दक्षिण भारत तक पीछा किया था। कन्नौज के सदिकापुर में एक बच्ची की हत्या करने के बाद जमीन में गाड़ दिया था। पांच से छह साल की बच्चियां इसकी टॉरगेट हैं। रेकी कर घटना को अंजाम देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed