{"_id":"5e6b7c598ebc3ea81b1ff65c","slug":"one-killed-in-hydra-collision-on-kanpur-sagar-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-सागर हाईवे पर हाइड्रा ने राहगीर को रौंदा, चालक मौके से भागा, मृतक की शिनाख्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-सागर हाईवे पर हाइड्रा ने राहगीर को रौंदा, चालक मौके से भागा, मृतक की शिनाख्त नहीं
Fri, 13 Mar 2020 06:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर विपरीत साइड से जा रहे हाइड्रा (क्रेन)ने एक राहगीर को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक क्रेन खड़ी कर भाग निकला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास करीब 45 वर्षीय एक अधेड़ पैदल जा रहा था।
तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा (क्रेन) ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हाईवे में आवागमन रुक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस पहुंचाया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
सदर कोतवाल एसपी पटेल ने बताया कि मृतक की जेब में इंची टेप, बीड़ी व माचिस निकली है। बताया कि उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही है। पास में ही देसी शराब ठेका है। लोगों ने बताया कि वह शराब पीकर काम के लिए जा रहा है। वह मैकेनिक का काम करता था।
विज्ञापन
विपरीत दिशा से तेज गति से आई क्रेन ने कुचल दिया। शक्तिमान क्रेन को कब्जे में ले लिया गया है। क्रेन रानी लक्ष्मीबाई तिराहा निवासी लोकेंद्र नाथ की बताई जा रही है, जिसे मोनू नामक युवक चला रहा था। घटना के बाद वह क्रेन खड़ी कर भाग निकला। बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी है।