फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   one died and six injured in accident in chitrakoot

यूपी में भीषण सड़क हादसा, स्कार्पियो पलटी, मासूम सगे भाई बहन समेत महिला की मौत, 11 घायल

Fri, 30 Oct 2020 12:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Oct 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
one died and six injured in accident in chitrakoot
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में राजापुर थानाक्षेत्र के  बक्टा खुर्द नहर पुलिया के समीप शुक्र्तवार को सड़क पर खड़े मवेशी को बचाने के प्रयास में बेकाबू स्कार्पियो गाडी पलटकर नहर में जा गिरी। जिससे वाहन में बैठे दो मासूम सगे भाई बहन समेत महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भाईबहन अपने माता पिता के साथ बीमार नाना का हाल चाल लेने के लिए कौशांबी से बिहरवां गांव आए थे।
विज्ञापन


जो नानी के साथ चित्रकूट दर्शन करने को जा रहे थे। बिहरवां गांव निवासी कृष्णकिशोर मिश्रा (90) की तबियत खराब होने के चलते उनके दामाद कौशांबी निवासी मनोज शुक्ला व प्रतापगढ़ जिला निवासी पवन दुबे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बिहरवां गांव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार कृष्णकुमार के पुत्र बालकृष्ण ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी मुनिया देवी स्कार्पियो से परिजनों के साथ चित्रकूट दर्शन के लिए जा रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे बक्टा खुर्द नहर पुलिया के पास जानवर को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

जिसमें सवार पत्नी मुनिया देवी (52) उनकी नातिन आशू (5) पुत्री मनोज शुक्ला, नाती यश कुमार (3) निवासी अलीपुरजीता जनपद कौशांबी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना होते ही आस पास के ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियो में सवार घायल शारदा देवी (26) पत्नी सुनील पाण्डेय निवासी टिकरा तहसील लालगंज जनपद प्रयागराज, अनीता (35) पत्नी दिनेश निवासी ऊंचागांव कुण्डा प्रतापगढ़, विभा (30) पत्नी रामबदन निवासी अररवा ऊंचागांव जिला रायबरेली, उमेश (5) पुत्र रामबदन, मयंक (7) पुत्र रामबदन, अंतिमा (25) निवासी तुलसीपुर कौशाम्बी, रामनारायण (38) पुत्र रमेशनारायण निवासी शोभना बसेड़ी थाना मूरतगंज जनपद कौशाम्बी, पूनम (8) पुत्री रामनारायण निवासी शोभना, वाहन चालक मनोज (30) पुत्र रमेशनारायण निवासी अलीपुर, क्षमा (28) पत्नी पवन दुबे निवासी कवरापुर तहसील बादशाहपुर जिला प्रतापगढ़, मीनू (30) पत्नी मनोज निवासी अलीपुर को गाड़ी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजापुर में उपचार को भर्ती कराया गया।

जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते सभी घायलों को प्रयागराज रेफर किया है। घटना की सूचना पर पहुंची राजापुर थाने की पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका मुनिया देवी अन्य मृतक मासूम भाई बहन आशू व यश की नानी थीं। घटना की जानकारी होने पर पूरे बिहरवां गांव में शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed