फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   one died and one injured in road accident in hardoi

हरदोई: मां की दवा लेने गए बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, दोस्त की हालत गंभीर

Wed, 08 Apr 2020 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Apr 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
one died and one injured in road accident in hardoi
मृतक की फाइल फोटो, घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के मल्लावां संडीला रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


कछौना थाना के गांव बालामऊ निवासी सलमान (40) पुत्र नाजिम की मां जमीएलु बीमार रहती है। उनकी दवा होम्योपैथिक की चलती है। वह दवा कस्बे के होम्योपैथिक चिकित्सक से लेती है। बुधवार को सलमान गांव के ही साथी इसराइल (27) पुत्र यासीन के साथ दवा लेने बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे मल्लावां संडीला रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट निर्मला देवी धाम के सामने से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक ट्रक को गौसगंज की ओर लेकर भाग गया। उसका साथी इसराइल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मृतक के भाई यासीन ने बताया कि सलमान अपना निजी वाहन चलाने का काम करता था।  उसके दो बच्चों में एनुलहक (7) व जुहैब (5) है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed