फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One died and four injured in different accidents on Lucknow Agra Express

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग हादसों में एक की मौत, चार घायल

Sun, 07 Apr 2019 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 07 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
One died and four injured in different accidents on Lucknow Agra Express
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। अनीशा (45) पत्नी कबीर, अबीबून (65) पत्नी कबीज्जुन, रुखसाना (50) पत्नी शकील अहमद और मोमिना (30) पति अंसार आगरा के सिकंदरा से पिकअप पर सवार होकर बाराबंकी के देवा शरीफ जा रहे थे। औरास थाना क्षेत्र के बाबू खेड़ा गांव के सामने अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औरास लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है ।
विज्ञापन


दूसरा हादसा औरास थाना क्षेत्र के लोधाटीकुर गांव के सामने हुआ। यहां गाजियाबाद के थाना लोनी की पूजा कॉलोनी निवासी दिनेश श्रीवास्तव (35) कार से चालक हितेष (32) पुत्र रामवीर के साथ गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दिनेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed