फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one dead and seven injured due to gas cylinder burst

एक धमाके ने छीन ली खुशी, शहनाई की जगह उठी अर्थी

Thu, 08 Jun 2017 07:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
one dead and seven injured due to gas cylinder burst
उन्नाव हादसे में एक की मौत, परिवार गमगीन
यूपी के उन्नाव जिले में शादी का खुशनुमा माहौल एक पल में मातम में बदल गया। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। जिस किसी ने अपनी आखों से उस दृश्य को देखा उसका दिल भर आया...  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उन्नाव के सदर कोतवाली के भगवती खेड़ा गांव में एक घर में गैस सिलेंड़र फटने से बड़ा विस्फोट हो गया। गांव में रहने वाले राज बहादुर यादव की बेटी सुनैना की शादी के चलते घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रहीं थी। सारे रिश्तेदार घर पर इकट्ठा थे।
विज्ञापन


रस्में निभाई जा रहीं थी। घर के आंगन में सभी के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच अचानक सिलेंड़र से गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते सिलेंडर आग का गोला बन गया। सब उसके पास जाने से घबरा रहे थे कि इतने में बराबर में रखे दूसरे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। घर पर मौजूद पिता व पड़ोसी राकेश आग बुझाने मे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले की वो हालात पर काबू कर पाते सिलेंड़र फटने से धमाका हो गया। इस धमाके में राकेश यादव की मौत हो गई जबकि अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में राज बहादुर, उनके पिता रामेश्वर, रिश्तेदार ऊषा, सुआरा व अमरनाथ सहित 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed