{"_id":"68daf7e7a05b8efbb900a15e","slug":"one-day-police-station-in-charge-resolved-the-dispute-between-the-couple-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1282368-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक दिन की थाना प्रभारी ने दंपती के विवाद को किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक दिन की थाना प्रभारी ने दंपती के विवाद को किया निस्तारण
विज्ञापन
कानपुर। नरवल कस्बे की छात्रा शैलजा ने सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक दिन के लिए नरवल थाने की कमान संभाली। पुलिस जीप से उतरते ही प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पाल ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
थाने पहुंचकर शैलजा ने शिकायतें सुनीं, अपराध रजिस्टर की जांच की। विवेचकों से मामलों की जानकारी ली और मालखाना व हवालात का निरीक्षण किया। फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण भी किया जिसमें पति-पत्नी के विवाद का मामला प्रमुख रहा। इसके बाद शैलजा पुलिस बल के साथ नरवल कस्बे में पैदल गश्त पर निकलीं। उन्होंने मुख्य चौराहों पर वाहनों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। इसके साथ ही दुकानदारों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।