फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one boy died in truck bike accident in kanpur

ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरे दो दोस्त, एक की कुचलकर मौत, बोरी में बेटे का शव देख बेहोश हुए मां-बाप

Wed, 03 Jul 2019 08:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 03 Jul 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
one boy died in truck bike accident in kanpur
कानपुर के गुमटी नंबर-9 के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दूसरे की हालत गंभीर - फोटो : गूगल
कानपुर में गुमटी नंबर-9 के पास मंगलवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। पीछे बैठे छात्र अमन पाल (20) की हादसे में मौत हो गई। साथी सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा ये लोग दोस्त की बर्थ डे पार्टी से लौट रहे थे। 
विज्ञापन


किदवईनगर अजीतगंज निवासी अमन बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता दिनेश चंद्र पाल ने बताया कि अमन मंगलवार रात कालोनी के रहने वाले सुधांशु सिंह, संतोष, अनिकेत व आकाश के साथ तीन बाइकों से नवाबगंज में रहने वाले दोस्त अमन ठाकुर की जन्मदिन पार्टी में गए थे।
विज्ञापन


 

दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से लौट रहे थे दोनों, नहीं लगाए थे हेलमेट

देर रात करीब 1:45 बजे सभी लौट रहे थे। बेटे के दोस्तों ने बताया कि वे लोग आगे निकल गए जबकि एक बाइक पर सवार अमन और सुधांशु पीछे रह गए। इसी बीच गुमटी नंबर-9 के पास ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे आकाश सड़क पर जा गिरा और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस आकाश के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया। 

बोरी में बेटे का शव देख मां-बाप अचेत
आकाश की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची। कोहराम मच गया। माता-पिता के साथ ही जुड़वा भाई आकाश और बहन दिव्या बिलख पड़ी। चूंकि ट्रक अमन को कुचलता हुआ निकल गया था। इससे उसका शव क्षतविक्षत हो गया था। बोरी में भरकर जब शव पोस्टमार्टम हाउस लाया गया तो माता-पिता उसे देखकर अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed