फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the persuasion of BDO, the villagers of Muliyapur agreed, voting started at 10:30

बीडीओ के समझाने पर माने मुलियापुर के ग्रामीण, साढ़े दस बजे शुरू हुआ मतदान

Mon, 21 Feb 2022 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
On the persuasion of BDO, the villagers of Muliyapur agreed, voting started at 10:30
मुलियापुर गांव में मतदान का विरोध कर रहे वोटरों को समझातीं बीडीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रूरा के मुलियापुर के मतदाता सड़क नहीं बनने को लेकर रविवार को मतदान का विरोध करने लगे। कोई मतदाता बूथ पर नहीं पहुंचा। जानकारी पाकर बीडीओ गांव पहुंची और वोटरों को समझाया। यहां साढ़े दस बजे मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

सिकंदरा विधानसभा के मुलियापुर गांव के बूथ संख्या 20 पर 286 मतदाता हैं। रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए वोटरों का इंतजार करतीं रहीं पर कोई बूथ पर नहीं पहुंचा। जानकारी की गई तो ग्रामीणों ने गांव का संपर्क मार्ग नहीं बना होने को लेकर मतदान का विरोध करने की बात कही।
विज्ञापन

गांव के प्रह्लाद सिंह ने बताया कि दस दिन पूर्व बहू को प्रसव पीड़ा हुई तो एंबुलेंस को फोन किया। इस पर सड़क खराब होने के चलते एंबुलेंस नहीं आई। मजबूरन प्राइवेट वाहन से बहू को अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि करीब डेढ़ किमी लंबा संपर्क मार्ग 35 साल से क्षतिग्रस्त हैं। इसकी सूचना पाकर झींझक बीडीओ महिमा विद्यार्थी गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाया। बीडीओ ने सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे से मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed