{"_id":"6801558958b225a2cd033419","slug":"on-the-orders-of-the-court-a-report-of-robbery-and-assault-was-filed-against-three-kanpur-news-c-220-1-akb1007-125316-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर तीन पर लूट व मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर तीन पर लूट व मारपीट की रिपोर्ट
Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में सुनवाई न होने पर छह लोगों पर लूट, मारपीट करने का कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर रूरा पुलिस ने सभी पर संबंधित धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की है।
रसूलाबाद के गुंदेला अंता निवासी पंकज ने कोर्ट में वाद दायर किया था। बताया कि वह 14 फरवरी को रूरा थानाक्षेत्र के गहलौं के पास स्थित रिंद नदी के पुल से निकल रहे थे। आरोप है कि तभी कानपुर नगर के थाना पनकी मिर्चापुर पनकी रोड निवासी सुरेंद्र कुमार राठौर, उसका बेटा यशवंत उर्फ जोजो व आशीष कुमार उर्फ लालू ने उनका रास्ता रोक लिया।
अभद्रता करते हुए मारपीट कर गले में पड़ी सोने की चेन व 4500 रुपये लूट लिए। जातिसूचक भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद उसने रूरा थाने व डाक द्वारा एसपी से शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सीओ सिटी कर रहे है।