{"_id":"61e25b65b059123c996a9d29","slug":"on-the-occasion-of-makar-sankranti-festival-there-is-a-bumper-demand-for-sesame-laddus-the-price-is-10-to-15-percent-higher","type":"story","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर्व पर गजक, तिल के लड्डू की बंपर मांग, दाम 10 से 15 फीसदी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर्व पर गजक, तिल के लड्डू की बंपर मांग, दाम 10 से 15 फीसदी तेज
Sat, 15 Jan 2022 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:16 PM IST
सार
फुटकर बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही गजक, तिल के लड्डू, पंजाबी चिक्की, रामदाना समेत गुड़ और शक्कर के बने उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई नया चावल और उड़द-मूंग की दाल भी खूब बिकी गुड़ की गजक 240 रुपये किलो बिकी
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर सजे बाजार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मकर संक्रांति पर्व को लेकर थोक और फुटकर बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही। गजक, तिल के लड्डू, पंजाबी चिक्की, रामदाना समेत गुड़ और शक्कर के बने उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई। नया चावल और उड़द-मूंग की दाल भी खूब बिकी। हालांकि, बाजार में महंगाई की मार भी दिखी। सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम रही, तमाम ग्राहक मास्क तक नहीं लगाए थे।
कानपुर नमकीन, बेकरी, गजक, पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में गुड़ और शक्कर के दाम बढ़े हैं। पिछले साल की तुलना में करीब 10-15 फीसदी दाम तेज हैं। गुड़ की गजक 240 रुपये किलो बिकी। गुड़ रोल और पंजाबी चिक्की का भाव 260 रुपये किलो रहा।
काले तिल का लड्डू 280 और सफेद तिल का लड्डू 260 रुपये किलो में बिका। बाजार में ग्राहकों की पसंद को देखते हुए चॉकलेट, खोवा, मेवा गजक भी हैं। इसके दाम अलग-अलग क्वालिटी के अनुसार 400 से 600 रुपये किलो तक है। महामंत्री शंकर लाल मतानी ने बताया कि बाजार में अच्छी संख्या में ग्राहक थे।
विज्ञापन
दोनों प्रकार के तिल के लड्डू, रामदाना, लइया की भी अच्छी डिमांड देखने को मिली। चावल और दाल कारोबारी सचिन त्रिवेदी ने बताया कि खिचड़ी में नया चावल ही इस्तेमाल में आता है। इसके चलते चावल और दालों की अच्छी बिक्री हुई।