फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   On the letter of the MLA, a proposal was sought to make Baraur a Nagar Panchayat

विधायक के पत्र पर बरौर को नगर पंचायत बनाने का मांगा प्रस्ताव

Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
On the letter of the MLA, a proposal was sought to make Baraur a Nagar Panchayat
पुखरायां। भोगनीपुर की ग्राम पंचायत बरौर को नगर पंचायत बनाने की मांग करते हुए विधायक ने नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री को पत्र भेजा था। इस पर विभागीय मंत्री ने जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विधायक विनोद कटियार ने बताया कि भोगनीपुर तहसील में ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बरौर है। यहां थाना, बाजार, बैंक शाखाएं, कॉलेज आदि हैं। आबादी और क्षेत्रफल में मानक पूरा होने के चलते शासन को पत्र भेजकर बरौर को नगरपंचायत बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री आशुतोष टंडन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें जिलाधिकारी से नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विधायक ने कहा कि इससे कस्बे के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा। क्षेत्र निवासी रवि द्विवेदी, राजेश कुमार, दीपक, हरिशचंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने इसकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed