फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the insistence of going to her maternal home, the woman consumed poison, death, father said killed my daugh

Fatehpur: मायके जाने के जिद पर महिला ने खाया जहर...मौत, पिता बोले- मेरी बेटी को दहेज के लिए मारा

Wed, 30 Aug 2023 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

Fatehpur News: थानाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि मृतका के पिता ने दहेज को लेकर तहरीर दिया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
On the insistence of going to her maternal home, the woman consumed poison, death, father said killed my daugh
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव में मायके जाने की जिद पर युवती ने जहर खाकर खा लिया। परिजनों ने शहर के लोधीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति और सास पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

लतीफपुर गांव के रहने वाला राजेंद्र पासवान की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अर्चना देवी के साथ बदले का पुरवा थाना हुसैनगंज में हुई थी। परिजनों ने बताया कि अर्चना मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर राजेंद्र से बहस हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बात काफी बढ़ गई थी। पति ने इसके बाद रात में मारपीट की थी।
विज्ञापन

इसके बाद पति राजेंद्र किसी काम से बिलंदा कस्बा आ गया। तभी मंगलवार को शाम चार बजे जहर खाने की सूचना मिली। इसके बाद पति राजेंद्र घर पंहुचा और पत्नी को ले जाकर लोधीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां रात में युवती की मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन पंहुचे, तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मृतका के पिता बद्री ने थाना थरियांव में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसकी बेटी से दो लाख रुपये नकद व सोने के चेन की आए दिन मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर जहर देकर मार डाला। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीन सिंह मौके पर पंहुचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed