{"_id":"5c48722dbdec22736a768a03","slug":"on-statement-of-wasim-rizvi-anger-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वसीम रिजवी के बयान पर कानपुर में फूटा गुस्सा, पुलिस ने चलाई लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसीम रिजवी के बयान पर कानपुर में फूटा गुस्सा, पुलिस ने चलाई लाठियां
Wed, 23 Jan 2019 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
एमएमए जौहर फैंस एसोशिएशन के कार्यकर्ताओं ने फूंका वसीम रिजवी का पुतला
प्राथमिक स्तर के मदरसों को बंद किए जाने संबंधी वसीम रिजवी के बयान के खिलाफ कानपुर में एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंकने पर पुलिस ने लाठी चलाई। इससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
इसके बाद एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी की अगुवाई में एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी अनंत देव से बाबूपुरवा थाना पुलिस की शिकायत की। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बुधवार दोपहर एसोसिएशन के कार्यकर्ता शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का पुतला लेकर नारे लगाते बाकरगंज चौराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया और वसीम रिजवी को चेयरमैन पद से हटाए जाने की मांग की।

पुलिस का कहना है एसोसिएशन के पास पुतला फूंकने की परमीशन नहीं थी
हयात जफर हाशमी ने बताया कि पुतला फूंकने के कुछ देर के बाद बाबूपुरवा पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे और मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठी चलाई। हयात ने बताया कि उनके साथ आसिफ कादरी, आरिफ अंसारी को जीप में डालकर कोतवाली ले गए।
उन्होंने बताया कि लाठीचार्ज में जावेद मोहम्मद खान, सैयद शाबान, फहद जावेद, रईस अंसारी राजू, शहनवाज अंसारी आदि को चोट लगी। बाद में बाबू पुरवा पुलिस के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन दिया गया और कांशारीम ट्रामा सेंटर में जाकर मेडिकल कराया।
हयात का कहना है कि कार्यक्रम के संंबंध में 23 जनवरी को उन्होंने पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी थी। इसके बाद ही कार्यक्रम किया। बाबूपुरवा पुलिस का कहना है एसोसिएशन के पास पुतला फूंकने की परमीशन नहीं थी।