{"_id":"668536fc198648785d00e1b6","slug":"on-hathras-incident-rambhadracharya-said-that-such-fake-babas-should-be-put-in-jail-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामभद्राचार्य बोले: 'नालायक बाबा को जेल में डाला जाए, खुद को भगवान मानते हैं तो उनके सामने कैसे गईं जानें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामभद्राचार्य बोले: 'नालायक बाबा को जेल में डाला जाए, खुद को भगवान मानते हैं तो उनके सामने कैसे गईं जानें'
Wed, 03 Jul 2024 05:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:08 PM IST
सार
पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि ऐसे ढोंगी बाबा को तत्काल जेल में डाला जाए। ऐसे लोग असत्य फैलाकर लोगों की भीड़ जुटाते हैं।
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में सत्संग के दौरान लोगों की मौत पर व्यथित पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भोले बाबा को ढोंगी और नालायक कहा। यह भी कहा उसे वह जानते भी नहीं हैं। ऐसे बाबा को तत्काल जेल में डाला जाए। उसका घर घेरकर जनता सवाल करे कि यदि वह खुद को भगवान मानता है तो उसके सामने लोगों की जान कैसे चली गई।
विज्ञापन
बुधवार को प्रमोदवन स्थित आवास पर रामभद्रचार्य ने कहा कि सत्संग में सूट-बूट पहनकर प्रवचन देने की परंपरा नहीं है। अगर वह साकार नारायण है तो उसके सत्संग में इतने लोग कैसे मर गए? कहा कि भोले बाबा जनता को नालायक कह रहा था, जबकि वह खुद नालायक है। सरकार व प्रशासन को उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इसको तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाल देना चाहिए। सत्संग की मर्यादा व व्यवस्था होती है, लेकिन ऐसे लोग असत्य फैलाकर लोगों की भीड़ जुटाते हैं।
विज्ञापन