{"_id":"5b9d46cd867a557ecf60603a","slug":"on-girls-refusal-for-marriage-auto-driver-attacked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने शादी से किया इंकार, ऑटो चालक ने पेट और सीने पर मारा चाकू, पिता के बयानों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की ने शादी से किया इंकार, ऑटो चालक ने पेट और सीने पर मारा चाकू, पिता के बयानों ने उलझाया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Sep 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: शादी से इंकार करने पर लोहारन भट्ठा, काकादेव में शनिवार सुबह एक युवक बीए फाइनल ईयर की वर्षीय 19 छात्रा के घर में घुस गया। युवक ने साड़ी से उसका गला कसा, फिर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मरणासन्न कर दिया। हैलट में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ऑटो चालक अनिल गौतम ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले का अजय कई दिनों से बड़ी बेटी को परेशान कर रहा था। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। बेटी के शादी से मना करने पर अजय खुन्नस रखने लगा। सुबह बेटी छत पर कपड़े धो रही थी। आरोप है कि अजय घर में घुसा और सीढ़ियों से छत पर पहुंच गया। वहां बेटी के साथ मारपीट कर गला घोटने की कोशिश की। इसके बाद पेट और सीने पर चाकू से चार वार करके भाग गया। बकौल अनिल बेटी को लहूलुहान लेकर वह हैलट इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टर पीड़िता की हालत गंभीर बता रहे हैं।

पिता के बयानों ने उलझाया
डेमो पिक
अनिल के बार-बार बयान बदलने से मामला फंस गया है। पुलिस के मुताबिक अनिल पहले यह कहता रहा कि घटना के वक्त वह और पत्नी काम से घर से निकल थे। छोटी बेटी ईदगाह कॉलोनी निवासी मौसी के घर में रह रही है। कभी यह कह रहा था कि वे लोग घर में थे। वहीं, मुहल्ले वाले अनिल और बेबी के घर में होने की बात कह रहे थे। तब टेलीविजन का मैकेनिक भी उनके घर में था।
छत पर खून के निशान नहीं मिले
पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से खून के निशान नहीं मिले हैं। किसी ने अजय को घर में जाते और भागते भी नहीं देखा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने और पीड़िता के बयान के बाद घटना का सच सामने आ सकेगा। वारदात में किसी करीबी का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
आरोपी पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
गड़रियनपुरवा में एक दुकान पर वेल्डिंग का काम करने वाले अजय की तलाश में उसके घर और दर्शनपुरवा स्थित ननिहाल में पुलिस ने दबिश दी। वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।