फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OMR sheets took eight FIR

ओएमआर शीट ले गए, आठ पर एफआईआर

Wed, 03 Feb 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
OMR sheets took eight FIR

शहर में मंगलवार को हुई यूपी टीईटी (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) की समाप्ति के बाद ओएमआर शीट घर ले जाने वाले आठ परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इनमें चार परीक्षार्थी चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कालेज और चार ओईएफ फूलबाग कालेज में परीक्षा दे रहे थे। वहीं, दो पालियों में हुई परीक्षा की पहली पाली में 45 केंद्रों में पंजीकृत 25,179 परीक्षार्थियों में 1613 और दूसरी पाली के आठ केंद्रों में पंजीकृत 6100 परीक्षार्थियों में 315 ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन


उधर, परीक्षा के दौरान केंद्र में मोबाइल बैन होने से परीक्षार्थी परेशान रहे। बाहर से अकेले आए परीक्षार्थियों ने आसपास दुकानों में पर्ची लेकर मोबाइल रखे। केंद्रों में लगे पर्यवेक्षकों को भी मोबाइल बाहर छोड़ना पड़ा। परीक्षा में प्रवेश पत्र और परीक्षार्थी के फार्मों से उनके हस्ताक्षर का मिलान कर वेरिफिकेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को टीईटी सुबह 10:00 से 12:30 और 2:30 से 5:00 बजे की पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा देकर छूटे पहली पाली के परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।

साइंस वर्ग का पेपर सरल रहा। 45 में केंद्रों में 45 व्यवस्थापक, 90 पर्यवेक्षक, सात-सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।  एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को दो से तीन केंद्रों में पेपर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन्हें सुबह सात बजे ट्रेजरी बुलाकर परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्रों में पेपर पहुंचाने के निर्देश थे।


डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं (ओएमआर शीट) सचिव नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को भेज दी गई हैं। परीक्षा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयोजित कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed