{"_id":"61c2d762b059123c996a9647","slug":"omicron-threat-shortage-of-doctors-to-deal-with-third-wave-less-staff-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा: तीसरी लहर से निपटने के लिए डॉक्टरों का टोटा, अस्पतालों में स्टाफ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खतरा: तीसरी लहर से निपटने के लिए डॉक्टरों का टोटा, अस्पतालों में स्टाफ कम
Wed, 22 Dec 2021 01:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना की तीसरी लहर का संभावित खतरा बताया जा रहा है, लेकिन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में डॉक्टरों का टोटा है। हैलट और संबद्ध अस्पतालों में औसत 1800 रोगी रहते हैं, लेकिन इनका इलाज करने के लिए डॉक्टर नहीं हैं। जूनियर रेजीडेंट-1 का पहला बैच आने में देर होने से कॉलेज के पास डॉक्टरों की संख्या घट गई है।
इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शासन को भी अवगत करा दिया। इस पर शासन ने स्टाफ को लेकर दोबारा प्रस्ताव मांगा है। मंगलवार को इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जनवरी में अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो मेडिकल कॉलेज अधिक रोगियों के इलाज की व्यवस्था करने की स्थिति में नहीं है।
इस वक्त कॉलेज के अस्पताल में 40 नॉन पीजी जेआर काम कर रहे हैं। इसके अलावा इंटर्न छात्र हैं। इंटर्न छात्रों और नॉन पीजी जूनियर रेजीडेंट के भरोसे व्यवस्था नहीं संभाली जा सकती है। न्यूरो साइंसेज और मैटरनिटी विंग के तीन तलों के वार्डों के लिए डॉक्टर कम पड़ जाएंगे। स्थिति के मद्देनजर कॉलेज प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आउटसोर्सिंग से लिया गया डेढ़ सौ पैरा मेडिकल स्टाफ भी हटा दिया गया है। शासन ने कॉलेज प्रबंधन से स्टाफ के संबंध में प्रस्ताव मांगा है। हालांकि इसके पहले तीन बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस संबंध में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि शासन को स्टाफ के संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है।