फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Om Prakash from kannauj was killed by system like in film pankaj tripathi in film Kaagaz

मैं जिंदा हूं: फिल्म ‘कागज’ की तरह सिस्टम ने ओम प्रकाश को मार दिया था, पढ़ें- पांच महीने के डेडमैन की कहानी

Mon, 25 Jul 2022 08:34 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज।
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 Jul 2022 08:34 PM IST
सार

फिल्म ‘कागज’ में जिस तरह सिस्टम की कमजोरियों व भ्रष्ट कर्मचारियों के कारण अभिनेता पंकज त्रिपाठी को मृत दिखाकर उनकी जमीन किसी और ने अपने नाम करा ली थी। वैसे ही कन्नौज में भी एक ‘डेडमैन’ सामने आया है। हालांकि, इस ‘डेडमैन’ की किस्मत अच्छी थी, जिसने चार दिन में खुद को जिंदा साबित कर दिया।

विज्ञापन
Om Prakash from kannauj was killed by system like in film pankaj tripathi in film Kaagaz
ओम प्रकाश को खतौनी सौंपते तहसीलदार अनिल सरोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच महीने से खुद को जिंदा साबित करने की कवायद में लगा ओम प्रकाश आखिरकार सोमवार को जीवन पा ही गया। डीएम के आदेश पर तिर्वा तहसीलदार ने ओम प्रकाश का नाम खतौनी में दर्ज करा दिया। नई खतौनी तहसीलदार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में ओम प्रकाश को सौंपी। पांच महीने पहले मृत घोषित ओम प्रकाश जिंदा हो गया। 

विज्ञापन


सरसई भड़हा निवासी ओम प्रकाश ने बीती 22 जुलाई को डीएम शुभ्रांत शुक्ला से जनता दर्शन में मुलाकात की थी। इस दौरान उसने डीएम को बताया था कि बीती 17 फरवरी को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने जानबूझकर उसे मृत दर्शाकर कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए खतौनी से नाम काट दिया था। उसका दावा था कि खाता संख्या 58,735  ग्राम सरसई का वह दर्ज खातेदार था और अब भी जीवित है। 

विज्ञापन

पूरा मामला पता चलने पर ओम प्रकाश ने तिर्वा तहसील में गुहार लगाई, तो लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने गलत रिपोर्ट निरस्त कर दूसरी आख्या न्यायालय तहसीलदार तिर्वा में पेश की, लेकिन फिर भी उसकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

विज्ञापन

इस पर डीएम ने एसडीएम तिर्वा गरिमा सिंह और तहसीलदार अनिल सरोज को निस्तारण कराकर अवगत कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सोमवार को तहसीलदार ने अपने कार्यालय कक्ष में संशोधित खतौनी ओम प्रकाश को सौंपी, जिसमें उसका नाम खातेदार के तौर पर दर्ज है। ओम प्रकाश ने खुद के जिंदा साबित हो जाने के लिए डीएम का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed