फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   old man murdered in fatehpur

फतेहपुरः रास्ते के निर्माण का विरोध करने पर बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Jul 2020 07:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
old man murdered in fatehpur
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
फतेहपुर में रविवार को रास्ते के निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


वारदात हुसैनगंज थानाक्षेत्र के शत्रुघ्नपुर गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे हुई। गांव के राम सजीवन (70) दरवाजे पर लेटे थे। उनके बेटे नरेश, रमेश, अवधेश, सर्वेश, नरेंद्र धान लगाने खेत में चले गए थे। इधर, दूसरे पक्ष के कोमल, सुरेश, नरपत, नरेंद्र विवादित जगह पर निर्माण कराने लगे।
विज्ञापन


यह देखकर रामसजीवन की बहू मौके पर पहुंची। उसने 15 दिन पहले विवादित जगह पर निर्माण  रोकने के लिए पंचायत में हुए समझौते की बात कही। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहू से गाली गलौज करने पर ससुर राम सजीवन ने एतराज जताया। बहू संगीता पत्नी सर्वेश ने बताया सभी आरोपियों ने ससुर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। थानेदार निशिकांत राय ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed