Kannauj: दरवाजे पर कूड़ा फेंकने से रोका, तो वृद्ध की कर दी हत्या, पिता समेत तीन बेटों पर रिपोर्ट दर्ज
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वृद्ध और आरोपियों के बीच कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपी पिता समेत तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में दरवाजे के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर पड़ोसियों वृद्ध किसान पर हमला कर मरणासन्न कर दिया। वृद्ध ने उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हत्या को अंजाम देने वाला पिता अपने तीन पुत्रों के साथ फरार हो गया।
गुरसहायगंज कोतवाली की जसोदा चौकी के गांव पाहला गांव निवासी किसान ओमप्रकाश यादव (60) के दरवाजे के सामने पड़ोसी नरेंद्र कुमार का परिवार अक्सर कूड़ा डालते। मंगलवार सुबह जब ओमप्रकाश ने कूड़ा डालने का विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
इस दौरान नरेंद्र कुमार ने अपने बेटे शैलेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार, दीपक कुमार उर्फ ज्ञानेंद्र को बुला लिया। इसके बाद एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर ओमप्रकाश को मरणासन्न कर दिया। परिजन तत्काल फर्रुखाबाद लेकर पहुंचे। यहां नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया।
रात करीब नौ बजे आगरा ले जाते समय रास्ते में ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे विनय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पिता और उसके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहे है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।